Bhu Naksha Bihar Check and Download Online 2023 बिहार भूमि नक्शा:- बिहार राज्य सरकार ने राजस्व भूमि सुधार विभाग के माध्यम से भू नक्शा देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। अब, किसी भी नागरिक को अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर की सहायता से बिहार के किसी भी जिले की खेत या ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर है। बिहार भू नक्शा ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ़्त है। उसके विपरीत, यदि आप ऑफ़लाइन माध्यम से अपने जमीन या खेत का भू नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है।
इसके बाद, आप मोबाइल एप्लिकेशन का भी उपयोग करके बिहार भू नक्शा देखने की प्रक्रिया को विवरणपूर्वक जान सकते हैं। इस पोस्ट में बिहार भू नक्शा चेक और ऑनलाइन डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया को देखें और फॉलो करें।
बिहार भू नक्शा क्या है एवं भूमि संबंधित क्या जानकारियां होती है?
गाँवी और शहरी क्षेत्रों में कई नागरिक हैं जोकि सरकारी कार्यालयों में जाकर ज़मीन का भू नक्शा मैप देखने के लिए मजबूर होते हैं। सरकारी कार्यालयों से बिहार भू नक्शा जानकारी प्राप्त करने के लिए यह बहुत समय और पैसे की बर्बादी हो सकती है।
इसलिए, बिहार सरकार ने भू नक्शा संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग के माध्यम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक कहीं से भी अपनी ज़मीन का भू नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकता है।
बिहार भूमि भूलेख नक्शा ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने के बाद ज़मीन का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में), ज़मीन के मालिक का नाम, खाता खसरा संख्या, जमाबंदी नंबर, ज़मीन उपजाऊ है या नहीं, आदि की डिटेल्स प्राप्त की जा सकती हैं।
ऑनलाइन बिहार भूमि भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड कैसे करें? Bhunaksha bihar gov in
भू नक्शा बिहार (Bhu Naksha Bihar) पोर्टल के माध्यम से खेत, जमीन या प्लॉट का नक्शा देखने के लिए विभिन्न स्टेप्स का पालन करना पड़ता है जिसके बाद आप बिहार राज्य की किसी भी जमीन का नक्शा ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है.
पहला स्टेप :– ऑफिसियल साईट पर जाये
बिहार भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए बिहार के नागरिकों को Bhunaksha.bihar.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। भू नक्शा पोर्टल पर जाने के लिए इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
दूसरा स्टेप :– जिला सेलेक्ट करे
बिहार भू नक्शा पोर्टल पर पहुंचने के बाद नागरिक को अपने जिला का नाम सेलेक्ट कर सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते हुए नागरिक के सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
तीसरा स्टेप :– Sub Div, Circle और Mauza चुने
नए पेज पर नागरिक को अपने जिले के अंतर्गत आने वाले Sub Div, Circle और Mauza का नाम चुनना होगा। सभी डिटेल चुनने के बाद नागरिक के सामने बिहार भू नक्शा मैप खुलकर आ जाएगा।

चौथा स्टेप :– खसरा नंबर चुने
खुले हुए Bhu Naksha map में नागरिक को अपने जमीन का खसरा नंबर चुनना होगा। ध्यान रहे जिस किसी भी व्यक्ति के जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देखना है इसके लिए नागरिक को जमीन का खसरा नंबर पता होना आवश्यक है।

पांचवा स्टेप :- Map Report पर क्लिक करे
खसरा नंबर चुनने के बाद Plot Info खुलकर आ जायेगा। इस प्लाट इन्फो में रैयत का नाम, जाति, निवास स्थान खुलकर आ जायेगा। इसके बाद नागरिक को बिहार भूमि नक्षा देखने के लिए Map Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

छठा स्टेप :- जमींन का नक्शा देखे
अब आपके सामने बिहार भूमि भू नक्शा / जमीन का नक्शा खुलकर आ जायेगा। यहाँ से बिहार निवासी ऑनलाइन भू नक्शा चेक करने के बाद भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े :- एसबीआई बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े ऑनलाइन
प्लॉट नंबर से बिहार भू नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
अगर किसी नागरिक के पास ज़मीन, खेत, या प्लॉट की प्रॉपर्टी नंबर है तो वह बिहार भू नक्शा पोर्टल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन भू नक्शा देख सकता है। बिहार भू नक्शा कैसे देखें, इसके लिए नीचे दी गई पूर्ण प्रक्रिया का पालन करें:
- नागरिक को ऑनलाइन बिहार भू नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब, बिहार भू नक्शा पोर्टल पर जाकर अपने जिले का नाम चुनें और सबमिट करें।
- जिले का नाम चुनने के बाद, एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें नागरिक को एक सर्च बॉक्स मिलेगा। नागरिक को यहां अपने ज़मीन या प्लॉट का नंबर डालना होगा।
- प्लॉट नंबर डालने के बाद, सर्च करने पर उस ज़मीन का विवरण प्रदर्शित होगा। इसके बाद, नागरिक यहां से अपने ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन देखकर और डाउनलोड कर सकता है।
इसे भी पढ़े :- पैन कार्ड नंबर से अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
मोबाइल ऐप बिहार भू नक्शा कैसे निकालें – Bhu Naksha Bihar Check and Download
राज्य का कोई भी नागरिक मोबाइल से भू नक्शा ऐप को डाउनलोड करके ऑनलाइन हमने जमीन का भू नक्शा निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को देखें।
- नागरिकों को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर बिहार भू नक्शा एप लिखकर सर्च करना होगा। सर्च होने के बाद आपको ज्यादा रेटिंग वाले भू नक्शा एप्प को डाउनलोड करे।
- इसके बाद मोबाइल एप्लीकेशन में रजिस्टर होने के लिए अपना लॉग इन पासवर्ड बनाये उसके बाद बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाले जिला का नाम चुनना होगा।
- जिले का नाम चुनने के बाद नागरिकों को बिहार जमीन का नक्शा चेक करने के लिए Sub Div, Circle और Mauza का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- सभी डिटेल चलने के बाद नागरिक के सामने खुले हुए भू नक्शा मैप में जमीन का खसरा नंबर चुनना होगा।
- जमीन का खसरा नंबर चलने के बाद जमीन का विवरण खुलकर आ जाएगा।
- अब यहां से नागरिक मैप रिपोर्ट पर क्लिक करके भू नक्शा चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन भू नक्शा बिहार चेक करने के बाद मैप को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिहार जिलों की सूची जिसका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है
नालंदा – Nalanda | मधेपुरा – Madhepura |
सुपौल – Supaul | लखीसराय – Lakhisarai |
अररिया – Araria | किशनगंज – Kishanganj |
अरवल – Arwal | मधुबनी – Madhubani |
औरंगाबाद – Aurangabad | मुंगेर – Monghyr |
बाँका – Banka | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur |
बेगूसराय – Begusarai | नवादा – Nawada |
भागलपुर – Bhagalpur | पटना – Patna |
भोजपुर – Bhojpur | पूर्णिया – Purnea |
बक्सर – Buxar | रोहतास – Rohtas |
दरभंगा – Darbhanga | सहरसा – Saharsa |
पूर्वी चम्पारण – East Champaran | समस्तीपुर – Samastipur |
गया – Gaya | सारन – Saran |
गोपालगंज – Gopalganj | शेखपुरा – Shiekhpura |
जमुई – Jamui | शिवहर – Sheohar |
जहानाबाद – Jehanabad | सीतामढ़ी – Sitamarhi |
कैमूर – Kaimur | सीवान – Siwan |
कटिहार – Katihar | वैशाली – Vaishali |
खगड़िया – Khagaria | पश्चिमी चम्पारण – West Champaran |
निष्कर्ष – भू नक्शा बिहार ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
ऑनलाइन बिहार भू नक्शा चेक करने के लिए, नागरिकों को राजस्व विभाग द्वारा संचालित वेबसाइट Bhunaksha.bihar.gov.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, नागरिक को अपने जिले, तहसील, और गाँव का चयन करना होगा। इसके बाद, मैप पर खुले हुए खसरा नंबर को चुनकर वह अपने खेत, प्लॉट, या ज़मीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकता है।
यदि किसी नागरिक को बिहार भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने में कोई समस्या आ रही है, तो वह अपने जिले की तहसील में जाकर अपने जमीन का नक्शा और अन्य विवरण प्राप्त कर सकता है। ध्यान रहे कि ऑफलाइन प्रक्रिया में भू नक्शा चेक करने के लिए समय और पैसे की खपत हो सकती है।
नागरिक अब घर बैठे मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके भी बिहार भू नक्शा डिटेल ऑनलाइन निकाल सकता है। भू नक्शा ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके निकालने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि मोबाइल एप्लीकेशन वैध है या नहीं।
FAQ – भू नक्शा बिहार से संबंधित प्रश्नोत्तर
बिहार भू नक्शा पोर्टल – bhunaksha.bihar.gov.in
ऑनलाइन बिहार भूमि नक्शा चेक कर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले bhunaksha.bihar.gov.in पोर्टल पर जायें >> अपने जिले का नाम चुनें >> तहसील>> Sub Div, Circle और Mauza का नाम चुनें >> खसरा नंबर चुनें >> बिहार भू नक्शा ऑनलाइन देखें >> बिहार भू नक्शा डाउनलोड करें
बिहार नागरिक ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर के बिहार भू नक्शा को ऑनलाइन चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अपने तहसील में जाकर बिहार भूमि नक्शा डिटेल निकालने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में गाँव का नक्शा ऑनलाइन चेक कर के डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें। bhunaksha.bihar.gov.in पोर्टल पर जायें >> अपने जिले का नाम चुनें >> तहसील>> Sub Div, Circle और Mauza का नाम चुनें >> जमीन खसरा नंबर चुनें >> गाँव का भू नक्शा ऑनलाइन देखें >> बिहार गाँव के भू नक्शा डाउनलोड करें
मोबाइल से जमीन का नक्शा देखने के लिए अपने राज्य के भू नक्शा निकालने के लिए भू नक्शा मोबाइल एप्प को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद भू नक्शा विकल्प को चुनकर भूमि सम्बंधित जानकारी को भरकर ऑनलाइन भू नक्शा चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले bhunaksha.bihar.gov.in पोर्टल पर जायें >> अब अपने जिले का नाम चुनें >> अपने क्षेत्र के तहसील को चुनें >> Sub Div, Circle और Mauza का नाम चुनें >> अपने जमीन खसरा नंबर चुनें >> जमीन भू नक्शा ऑनलाइन देखें >> बिहार भू नक्शा डाउनलोड करें ऑनलाइन
8. जमीन का नक्शा देखने के लिए कौन सा ऐप है?
Bhunaksha BR नाम से एंड्राइड एप्प भी गूगल प्ले स्टोर पर दिया गया है
भू नक्शा बिहार ऑनलाइन चेक करने के बाद, आप जमीन के क्षेत्रफल, किसके नाम पर है, जमीन की खेती की योग्यता, और ज़मीन का कोई विवाद है या नहीं, जैसे अन्य विवरणों को भी देख सकते हैं।